झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा का समिक्षात्मक बैठक 24 अप्रैल को रांची में : सतीश कुमार

मेदिनीनगर (पलामू)

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की राज्य स्तरीय समिक्षा बैठक 24 अप्रैल को रांची बिधान सभा के बिधायक क्लब मे होगी। झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक महासचिव पुष्कर महतो की अध्यक्षता में कार्यक्रम की समिक्षा व आगे के कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष बालकिशुन उरांव के अध्यक्षता मे मोर्चा के केंद्रीय संयोजक श्री सतीश कुमार के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। सतीश कुमार ने कहा कि झारखण्ड आन्दोलनकारी लगातार मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा व अपनी पहचान के लिए धारणा प्रदर्शन, बिधान सभा घेराव व बिचार गोष्ठी सेमिनार के माध्यम से अपनी मांगों के लेकर आवाज बुलंद करते रहे हैं। 26 मार्च को बिधान सभा सत्र में भी सरकार के मुख्य सचेतक मथुरा महतो ने भी आवाज उठाई। सम्बंधित मंत्री ने जबाव भी दिया। मगर आगे कि कार्यवाही बाकी है।
बालकिशुन उरांव ने कहा कि झारखण्ड आन्दोलनकारीयो को जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आन्दोलनकारी को 50-50 हजार पेन्शन दिया जाय। उत्तराखंड और तेलंगाना के तर्ज पर झारखण्ड आन्दोलनकारी को सेनानी का दर्जा देकर सरकार सम्मानित करे।
पलामू, गढवा और लातेहार से प्रमंडल व जिला के पदाधिकारी रांची बैठक में जाएंगे जिसकी तैयारी कर ली गई है।
पलामू जिला अध्यक्ष दाऊद केरकेट्टा ने कहा कि रांची बैठक मे निर्धारित अगामी कार्यक्रम में पलामू जिला मे जोरदार ढंग से कि जाएगी।
जिला महासचिव धर्मेंद्र चन्द्रवंशी ने कहा की सरकार के आदेश से सभी चिन्हित आन्दोलनकारी को सम्मानित किया जा रहा है। प्रशस्ति पत्र व पहचान पत्र दिया जा रहा है मगर पलामू जिला प्रशासन इस कार्य को नजर अंदाज कर रही है।
सचिव राजु प्रजापति व मिडीया प्रभारी प्रदीप कुमार सिन्हा, जगनारायन मेहता आदि शामिल थे।
दाऊद केरकेट्टा

Leave a Reply