जंगल से 16 वर्षीय एक किशोरी का शव बरामद किया है.

लातेहार (पलामू)

लातेहार पुलिस ने जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के सोहर ग्राम के जंगल से सड़े गली अवस्था में 16 वर्षीय एक किशोरी का शव बरामद किया है. ग्राम सोहर की कुछ महिलाएं लकड़ी चुनने जंगल में गई थी, इस दौरान एक क्षति विक्षत शव देखा. इसके बाद इसकी जानकारी गांव वालों को दी. गांव वालों के द्वारा नेतरहाट थाने को इसकी सूचना दी गई.
शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था. शव के कपड़े और पैरो मे बंधे धागे से शव की पहचान सोहर ग्राम निवासी दीपक मुंडा की 16 वर्षीय पुत्री अनुपम मुंडा के रूप मे की गयी है. परिजनो ने अनुपम मुंडा का शव होने की पुष्टि की. प‍रिजनां ने बताया कि अनुपम मुंडा 26 फरवरी को शिवरात्रि पर मेला देखने टांगीनाथ धाम गई हुई थी.
नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया की बच्ची के लापता होने का एक मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज कराते हुए परिजनो ने यह बताया था कि अज्ञात युवक के द्वारा बहला फुसलाकर बच्ची को भगा ले जाया गया है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

Leave a Reply