48 घंटे से हरिहरगंज में ब्लैक आउट

हरिहरगंज ( पलामू )

हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है । बिजली नहीं रहने से प्रखंड वासियों में हाहाकार मचा हुआ है। खासकर शहरी क्षेत्र में लोगों को उपयोग के लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग वैकल्पिक व्यवस्था के लिए परेशान दिखे। मालूम हो कि सोमवार की देर रात सूलतानी घाटी के समीप अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 33 हजार वोल्ट प्रवाहित तार के खंभा टूट गया है। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज मेहरा ने बताया कि विभाग द्वारा खंभा बदलने के साथ ही विद्युत तार खींचने का कार्य प्रगति पर है। देर रात तक क्षेत्र में बिजली बहाल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply