बरियातू (लातेहार)
बरियातू प्रखंड मुख्यालय से बुधवार को जय मां शारदा डायमंड बस के माध्यम से 60 श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने श्रीराम मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर अरविंद प्रसाद एवं आशीष प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं को प्रयागराज, वाराणसी, खाटू श्याम, वृंदावन, गोकुल सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाएगा।
श्रीराम मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को मंगल तिलक लगाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि तीर्थ दर्शन करने से मन को शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
रवाना होते समय श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव”, “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा की शुरुआत की। सभी श्रद्धालु सुरक्षित वाहन से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किए।
तीर्थ यात्रा में मुख्य रूप से विजय प्रसाद, विनोद प्रसाद, गणेश पासवान, अमृत गोसाईं, पूजा देवी, सचिन राज, सिद्धार्थ राज, रीना देवी, शकुंतला देवी, कलावती देवी, ललोज देवी, अजीत प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं।

