अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के फिरोज अहमद बने नगर अध्यक्ष

बरवाडीह (लातेहार)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बरवाडीह् का रविवार को बरवाडीह हाई स्कूल के छात्रावास में विद्यार्थी परिषद का बैठक की गई।
बैठक मे पुनर्गठन कर कमेटी का विस्तार किया गया।
बैठक मे पूर्व पूर्णकालिक सदस्य अतुल कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है।
वही कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर कुमार वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ०भा०वि०प० या विद्यार्थी परिषद या एबीवीपी) भारत का एक छात्र संगठन है। इसकी स्थापना 9 जुलाई,1949 को संघ कार्यकर्ता बलराज मधोक जी की अगुआई में की गयी थी। मुंबई के प्रोफेसर यशवन्तराव केलकर इसके मुख्य कार्यवाहक बने। विद्यार्थी परिषद का नारा है – ज्ञान, शील और एकता, परिषद की विशेषता। विद्यार्थी परिषद एक ऐसी छात्र शक्ति की रचना में विश्वास रखता है जो देश के निर्माण के लिए अपना योगदान सुनिश्चित कर सके। आज विद्यार्थी परिषद् न केवल भारत का ही नही अपितु विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसीलिए हर वर्ष नए कार्यकर्ता को नए दायित्व दिया जाता है इसी दौरान कमेटी का गठन किया गया। जिसमे सर्वस्मती से
नगर अध्यक्ष फिरोज अहमद, नगर उपाध्यक्ष, आशीष विश्वकर्मा ,देव प्रकाश विश्वकर्मा ,नगर मंत्री ओमप्रकाश राम ,नगर सह मंत्री मोहन कुमार ,विशिष्ट कुमारी ,धनंजय कुमार, कार्यालय मंत्री कौशल यादव ,कार्यालय सह मंत्री सुजीत कुमार सिंह ,स्टूडेंट फोर सेवा (SFS)अशोक कुमार राम ,एसएफडी प्रमुख सोनू कुमार सिंह, नगर सोशल मीडिया प्रभारी चंद्रवंश कुमार, नगर सह सोशल मीडिया प्रभारी ईश्वरी यादव, कला प्रमुख सूर्यवंश कुमार सिंह, और अन्य लोगों को दायित्व दिया गया है।
कार्यक्रम में रंजित राम,देउकी सिंह और दर्जनों लोग मौजूद थे|

Leave a Reply