फोर्टिस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

विश्रामपुर (पलामू)

नौगढ़ा फोर्टिस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से रविवार को चेचरिया मध्य विद्यालय के प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां शिविर में पहुंचने वाले लोगों का उनके जरूरत के अनुकूल चिकित्सको के द्वारा जांच, उपचार, आदि कराई जा रही थी। स्वस्थ शिविर में अस्पताल केचिकित्सक फिजिशियन डॉक्टर सरफराज आलम हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष शुक्ला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रानी कुमारी, एएनएम सुनीता सिंह, प्रदीप कुमार, मुस्कान सिंह, रिया रानी, अली नवाज, देवेंद्र पाठक सहित पूरी टीम ने भाग लिया। जहां आने वाले ग्रामीणों की चिकित्सकीय जानकारी लेते हुए जरूरत के अनुकूल चिकित्सकों के द्वारा उचित परामर्श दिया गया। साथ हीं निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य जांच व चिकित्सकीय परामर्श के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए थे।‌ इस शिविर में एक भारी भीड़ 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच व उपचार किया गया। इसके पूर्व स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सत्य साइन एजुकेशनल ट्रस्ट सह फोर्टिस मल्टीस्पेशलिटी होस्पीटल के चेयरमैन नीतिश पाठक, निदेशक प्रेम पाठक, पंचायत की मुखिया सुगंधा देवी, पंचायत समिति सदस्य हरिशंकर दुबे, विद्यालय के शिक्षक रमेश चंद्र दुबे, समाजसेवी राम तिवारी, अशोक तिवारी, अरुण दुबे संयुक्त शिविर में भाग लेने पहुंचे चिकित्सकों की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर श्री सत्य साइन एजुकेशनल ट्रस्ट सह अस्पताल के चेयरमैन नीतिश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य हीं सबसे बड़ा धन है, जिसकी जानकारी के अभाव में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को तरह-तरह के बीमारियों का सामना करना पड़ता है।‌ धीरे-धीरे ये बीमारियां गंभीर रुप धारण कर लेती हैं। सही समय पर बीमारियों का समुचित इलाज होने से किसी की जान बचाई जा सकती है। वहीं किसी भी रोग को लोगों द्वारा छिपाना नही चाहिए। साथ ही जागरूक करते हुए उन्होंने लोगों को रहन-सहन, खान-पान में सावधानी बरतने की अपील की। वहीं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर स्वास्थ्य शिविर लगाना शिविर का आयोजन नियमित ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता रहेगा। शिविर में सभी रोग के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम आमंत्रित कर शिविर लगाया जाता रहा है। वैसे लोग जो शिविर में भाग नहीं ले सके उन्हें फोर्टिस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वही पंचायत समिति सदस्य हरिशंकर दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुव्यवस्थित अस्पताल का होना अपने आप में गर्व की बात है। जहां समर्पित भाव से चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों की ओर से सेवा भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। बताया कि जरूरत पड़ी तो आगे बढ़कर संस्थान व संस्थान हित में कार्य किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके।

Leave a Reply