विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड तीन के गोदरमा गांव में सोमवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप पांडेय ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन पर चर्चा हुई। दुर्गा पूजा महोत्सव के भव्य आयोजन व सफल संचलन के लिए दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से दिलीप पांडेय को अध्यक्ष व नवीन पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सुनील पांडेय को उपाध्यक्ष,विकेश पांडेय को सचिव,देव प्रकाश पांडेय को कोषाध्यक्ष,नवनीत पांडेय को उप कोषाध्यक्ष व मुकेश पांडेय को संगठन प्रभारी बनाया गया। संरक्षक मंडली में मणिकांत पांडेय,अनुज पांडेय,रामपुकार पांडेय,संजय पांडेय व गोविंदा पांडेय को शामिल किया गया है.व्यवस्थापक के रूप में मनीष पांडेय,गोविंद पांडेय,विकास दुबे,नटवर पांडेय,सत्यम पांडेय,अतुल्य पांडेय व अनीस पांडेय को मनोनीत किया गया। इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारणी का भी गठन किया गया। बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

