रांची (झारखंड)
झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्धकर्म 16 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ में आयोजित होगा. इस दौरान पूरे झारखंड से कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे.
ऐसे में श्राद्ध कार्यक्रम में विधि व्यवस्था संभालने के लिए नौ आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है. इससे संबंधित आदेश डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक, सभी आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तीन दिनों (14 से 16 अगस्त) के लिए की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. साथ ही बड़ी संख्या में नेमरा आने वाले लोगों के कारण सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

