पूर्व मंत्री सह धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर शनिवार को पलामू लाया गया कांग्रेस भवन में सैकड़ो लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मेदिनीनगर (पलामू)

पूर्व मंत्री सह धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर शनिवार को पलामू लाया गया. पलामू में जगह-जगह पर सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का अंतिम दर्शन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. ददई दुबे का पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पलामू के कांग्रेस कार्यालय में लाया गया. जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष जैशरंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, रुद्र शुक्ला समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल थे. इससे पहले पलामू के चंद्रशेखर आजाद चौक (रेडमा चौक) पर राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के सक्रिय सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी.

युवा वाहिनी के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि ददई दुबे का निधन पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है. दरअसल, गुरुवार को ददई दुबे का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था. ददई दुबे एक महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. पलामू एवं गढ़वा में अंतिम दर्शन के बाद ददई दुबे का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा.

बिश्रामपुर से चार बार बने थे विधायक

चंद्रशेखर दुबे उर्फ दादा दुबे गढ़वा के कांडी के चौका गांव के रहने वाले थे. ददई दुबे का जन्म 2 जनवरी 1946 को हुई थी. 1985 में चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे पहली बार बिश्रामपुर से विधायक चुने गए थे. ददई दुबे को 2000 में राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में भी जगह मिली थी और उन्हें श्रम एवं रोजगार मंत्री बनाया गया था. 2014 में दुबई दुबे धनबाद से लोकसभा का चुनाव जीते थे. ददई दुबे पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा सीट से 1985, 1990, 2000 और 2009 में विधायक बने थे.

Leave a Reply