पंडवा (पलामू)
जेएमएम केन्द्रीय समिति के विस्तार बैठक सह अभार सभा रांची मुख्यमंत्री आवास कांके रांची में बुधवार को पड़वा जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर मेहता शामिल हुए। मौके पर चंदेश्वर मेहता ने हेमंत सोरेन से मिलकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को ले ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में चंदेश्वर मेहता ने प्रखंड बने 16 बर्ष बित जाने के बाद भी प्रखंड का अपेक्षित विकास नहीं हो पाने संबोधित बात रखी। ज्ञापन में चंदेश्वर मेहता ने पड़वा में वर्षों से बंद पड़े एशिया फेम राजहरा कोलियरी में उत्पादन शुरू करने,महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय स्थापना, प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, डिग्री कॉलेज निर्माण, पशु अस्पताल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निर्माण तथा प्रखंड में स्थाई प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी की पदस्थापना करने की मांग की है। इस मौके जेएमएम प्रखंड पंडवा सचिव गोविंद रजक, संयुक्त सचिव राणा सिंह चौहान उपस्थित थे।