मेदिनीनगर (पलामू)
अटूट आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रथम उपमहापौर ने कहा मेदिनीनगर निगम के आयुक्त को है पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि सर्वविदित है कि छठ पूजा हमारे यहां का प्रमुख पर्व ही नहीं बल्कि अटूट श्रद्धा का पर्व है। हमारे नगर निगम में दूर दराज से श्रद्धालु इस आस्था के पर्व को यहां मनाने आते हैं हमारी व्यवस्था से यहां से आने वाले आगंतुक एवं नगर निगम की जनता को कोई परेशानी ना हो इसलिए नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न छठ घाटों की साफ सफाई एवं शहर में सफाई हेतु निम्नवत कार्य जनहित में किया जा सकता है।
1.शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ सफाई (वार्ड नंबर 1 से 35) तक
- प्रमुख चौक चौराहों पर सफाई की व्यवस्था।3. घाट सफाई हेतु विशेष टीम गठित कर शहर को साफ और सुंदर बनाना।
4.छठ घाट पर छठ व्रतियों के आने-जाने में सुगमता के लिए पूर्व की भांति अस्थाई मार्ग ,ह्यूम पाइप
बोरा आदि का उपयोग किया जा सकता है - विभिन्न छठ घाटों पर क्लॉथ चेंजिंग स्टॉल लगवाना जिससे छठ व्रतियों को वस्त्र बदलने में सुविधा हो
- जेसीबी के माध्यम से छठ घाट एवं जाने वाले रास्ते पर साफ सफाई की उचित व्यवस्था
- नगर निगम क्षेत्र में इस अवधि में मांस मछली अंडा बिक्री बंद करने में विचार जिससे पवित्रता बनी रहे
- संबंधित कार्यों के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया जा सकता है।
प्रथम उपमहापौर ने निम्नलिखित विन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए नगर आयुक्त महोदय का ध्यान आकृष्ट करवाया है। जिससे कि नगर निगम की सम्मानित जनता को कोई कष्ट न हो और आस्था के इस महापर्व में लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व त्योहार मना सके।