हरिहरगंज (पलामू )
मेन बाजार नवयुवक सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में शहर के आरसी लाल चौक के समीप बुधवार की रात्रि रूद्र महाकाल झांकी ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया । इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । अपने संबोधन में भाजपा नेता रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। यह त्योहार हमें असत्य पर सत्य की विजय की याद दिलाता है । उन्होंने आयोजन को लेकर नवयुवक सांस्कृतिक समिति की सराहना की ।इस दौरान कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकियां प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया । इस अवसर पर भाजपा नेता विजय यादव, मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, समाजसेवी संतोष प्रजापति, समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश अकेला, कोषाध्यक्ष भोला गुप्ता, विकास विश्वकर्मा, बीनू जायसवाल, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

