महाआरती में शामिल हुए पुलिस अधिकारी, भक्ति जागरण का आयोजन हुआ

हरिहरगंज (पलामू)

गणपति महोत्सव के अवसर पर रविवार की शाम आयोजित महाआरती में मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। महाआरती के बाद पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को थाना प्रभारी ने शुभकामना दी । वहीं समिति द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।इस अवसर पर एस आई विगेश कुमार राय , मनोज दास, नवयुवक गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज पासवान, व्यवस्थापक बंटी गुप्ता, रिशु गुप्ता, तुषार कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे। बाद में आर सी लाल चौक पर पूजा समिति द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें गायिका कुमकुम बिहारी द्वारा प्रस्तुत किए गए कर्णप्रिय भक्ति गीतों पर श्रोता झूमते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक गणपति सेवा समिति के सचिव कमलदीप विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रियांशु जायसवाल, हिमांशु, कन्हाई विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, बिट्टू खुराना, संगम, अंकित चंद्रवंशी, रोहित यादव, विकास, संदीप, प्रिंस गोस्वामी, श्याम कुमार, सौरभ पाठक, ऋषि कुमार, विशाल गुप्ता, शशांक जायसवाल सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान देखा गया।

Leave a Reply