⚠️ उपायुक्त के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट(IAS Dilip Pratap singh Shekhawat) बनाकर लोगों से मांगे जा रहे पैसे,डीसी ने सतर्क रहने की अपील की

मेदिनीनगर (पलामू)

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोगों को गुमराह करने व उनसे पैसे मांगने का मामला सामने आया है।

जानकारी मिली है कि उक्त फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कुछ पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को इंस्टाग्राम पर संदेश भेजे जा रहे हैं।

🚫 जिला प्रशासन, पलामू द्वारा सभी नागरिकों एवं पदाधिकारियों से अपील की जाती है कि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप,फेसबुक या इंस्टाग्राम संदेश पर विश्वास न करें।

🔒 किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या आर्थिक जानकारी साझा करने से बचें।

✔️ साथ ही, किसी भी संदेश की सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें।

Leave a Reply