हरिहरगंज (पलामू):
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव के वार्ड 16 से घाघरा – लंगुराही की ओर जानेवाली सड़क काफी जर्जर हो गई है । करीब एक दशक पूर्व मिट्टी मोरम से बनी यह कच्ची सड़क बड़े -बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश के पानी में जलजमाव होने से छोटे वाहनों,बाइक चालकों सहित राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क पर उभरे गड्ढे के कारण बाइक चालक और सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं को और भी अधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। नगरवासी ब्यास राम,अरविंद पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय,दीपक सिंह,राम केवल राम,उमेश राम आदि ने बताया कि उक्त सड़क की समस्या से सभी अवगत हैं परंतु इसपर किसी का ध्यान नहीं है । नगरवासियों ने उपायुक्त पलामू से पीसीसी सड़क निर्माण कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

