- क्षेत्र भ्रमण के बाद भाजपा नेता ने विश्रामपुर मे किया प्रेसवार्ता,राज्य सरकार पर साधा निशाना
विश्रामपुर (पलामू)
वरीय भाजपा नेता बिजेंद्र पाठक ने कहा कि जल जंगल जमीन की बात करने वाले हेमंत सोरेन भय भूख व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने मे पांच साल गुजार दिए। इनके कार्यकाल में अपराधी व उग्रवादी बेलगाम रहे। बेरोजगारी और पलायन से राज्य में अराजक स्थिति उत्पन्न कर दी। आसन्न विस चुनाव में जनता उन्हे नकारते हुए भाजपा को अपना समर्थन देगी और झारखंड में भाजपा की अगली सरकार बनेगी। श्री पाठक शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के बाद गांधी विचार मंच के अध्यक्ष रवींद्र नाथ उपाध्याय के विश्रामपुर आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमाल बोला।कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का यह आलम है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित इनके कई अधिकारी जेल चले गए। इन्होंने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। चुनाव आते ही और कई। नारे और वादे लेकर जनता को बरगलाने का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन झारखंड की जनता इनका असली चरित्र जान चुकी है,अब किसी बहकावे में नहीं आने वाली है। मौके पर भाजपा के पूर्व गढ़वा जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी,रवींद्र नाथ उपाध्याय,पंकज कुमार लाल सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।