हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर : संध्या सिंह

विश्रामपुर (पलामू)

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेत्री संध्या सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। दौरे के क्रम में श्रीमती सिंह ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। समाधान हेतु सार्थक पहल करने का भरोसा भी लोगों को दिलाया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ हीं राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। राज्य में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है.जिससे राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गईं है। संध्या सिंह ने कहा कि ऐसी निक्कमी सरकार को जानता आगामी विस चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा को अपना समर्थन देते रहने का अपील भी किया। मौके भाजपा के कई नेता कार्यक्रता और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply