हरिहरगंज (पलामू )
पवित्र सावन माह के तीज के अवसर पर बुधवार को शहरी क्षेत्र अंतर्गत अररूआ खुर्द मणि पर्वत बिलासगढ़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में झूलन मेला का आयोजन हुआ। जहां शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के बड़ी संख्या में महिला -पुरूष श्रद्धालु पहुंचकर शिव मंदिर में दर्शन पूजन किया और मेले का लुत्फ उठाया। मालूम हो कि हरेक वर्ष यहां सावन माह के तीज के मौके पर मेले का आयोजन किया जाता है। शहर से सटे मणि पर्वत बिलासगढ़ पर अवस्थित शिव मंदिर के आसपास की छटा काफी मनोरम है।

