मेदिनीनगर (पलामू)
रविवार को पलामू जिले के तीन परीक्षा केन्द्रों पर एन.टी.ए. द्वारा आयोजित नीट ( यू.जी ) 2024 प्रवेश परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हो गई। पलामू जिले के एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर केंद्र पर 928 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 900 उपस्थित 28 अनुपस्थित थे ।रोटरी पब्लिक स्कूल चैनपुर केंद्र पर 312 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 301 उपस्थित 11 अनुपस्थित थे। ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल बायपास रोड रेड़मा केंद्र पर 312 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 306 उपस्थित 6 अनुपस्थित थे । एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल केंद्र पर दंडाधिकारी के रूप में संजय कुमार रवि बी.एफ.टी मनरेगा चैनपुर, पर्यवेक्षक के रूप में श्री शैलेश कुमार मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर जी. एल. ए. कॉलेज डाल्टनगंज, श्री पी.पी.गुप्ता प्राचार्य जी.जी.पी.एस पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर, श्री मनोहर पांडे प्राचार्य बी.पी.एम ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल नियुक्त किए गए थे। इस केंद्र के केंद्राधीक्षक श्री आलोक कुमार, केंद्र उपाधीक्षक श्री सी.एस पांडे,श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव , श्री नितिन राज थे। रोटरी स्कूल चैनपुर केंद्र पर दंडाधिकारी केरूप में श्री अमित मेहता अस्सिटेंट इंजीनियर मनरेगा चैनपुर ,पर्यवेक्षक श्री रजनीश कुमार पांडे प्राचार्य डी.ए.वी. इंजीनियरिंग कॉलेज डाल्टनगंज थे ।इस केंद्र के केंद्राधीक्षक श्री अश्लेश पांडे प्राचार्य रोटरी पब्लिक स्कूल एवं उपाधीक्षक श्री उमाकांत मिश्रा थे। ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल रेड़मा केंद्र पर दंडाधिकारी के रूप में श्री वीरेंद्र कुमार जन सेवक सदर मेदिनीनगर ,पर्यवेक्षक श्री रविशंकर कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर जी.एल.ए कॉलेज डाल्टनगंज नियुक्त थे। इस केंद्र के केंद्राधीक्षक श्री राहुल कुमार सिंह प्राचार्य ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल रेड़मा एवं केंद्रउपाधीक्षक श्री नीरज कुमार दुबे थे । इन सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था थी,जिसमें एक ए.एस.आई के साथ चार सिपाही ( महिला- पुरुष ) तैनात थे। सभी परीक्षार्थियों को इनोवेटिव एजेंसी द्वारा गठित फ्रिस्किंग दल ने बालक बालिका का अलग-अलग शारीरिक जांच कर, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अभिलेख सत्यापन कर कक्षा- कक्ष में भेजा ।
एन.टी.ए. के सिटी कोऑर्डिनेटर पलामू सह प्राचार्य एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर पलामू डॉक्टर जी.एन. खान ने बताया कि एन.टी.ए. भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त शासी संस्था है, जो 2019 से नीट (यू.जी) की प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित करती है, और परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में सक्षम है।यह परीक्षा देश की अति विश्वसनीय प्रतिष्ठित परीक्षा है। पलामू में इस परीक्षा का केंद्र बनना हजारों बच्चों के लिए सुविधाजनक एवं हम सबके लिए गौरव की बात है। हम एन.टी.ए द्वारा जारी परीक्षा संचालन के सभी मानकों को पूरा करते हुए परीक्षार्थियों को पूर्ण सहयोग भाव से कदाचार मुक्त एवं तनाव रहित परीक्षा संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध हैं। हमारा प्रयास है कि हम एन.टी.ए एवं जिला प्रशासन पलामू की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। इस जिले में कहीं कोई गड़बड़ी न हो, यही हमारा प्रयास है। डॉक्टर खान ने तीनों केन्द्रों का भ्रमण किया एवं सभी केंद्रों पर छात्रों हेतु प्रदत्त सुविधाओं को संतोषजनक पाया । समाचार लिखे जाने तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है । उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

