मेदिनीनगर (पलामू)
लोकतंत्र का महापर्व चुनाव हमारे जिले में 13 मई को होना है।प्रशासनिक स्तर पर तमाम तैयारियां की जा रही हैं। पर एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने स्तर से लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें ताकि हमारे क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढे।
इसी बात को ध्यान में रखकर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की सलाह दी।
इस अवसर पर संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा के अलावा मयूरेश द्विवेदी और ज्योति सिन्हा उपस्थित थे। इन सभी ने भुईंया टोली में घर घर जाकर सैकड़ो लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और 13 मई को मतदान केंद्र पर अवश्य जाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सलाह दी

