पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु तस्करी का पर्दाफाश, 73 भैंस-भैंसा सहित दो कंटेनर जब्त, 06 अभियुक्त गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू)

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 26.10.2026 की रात्रि में अवैध रूप से क्षमता से अधिक भैंस एवं भैंसा लोड कर लोहरदगा से डेहरी की ओर तस्करी हेतु ले जा रहे सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक पलामू के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर श्री राजेश यादव के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

घटना का विवरण:

छापामारी दल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर जोड़ चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दिनांक 27.10.2026 को रात्रि करीब 02:50 बजे चियांकी की ओर से एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल द्वारा कंटेनर को रोकने का संकेत देने पर चालक ने वाहन तेजी से भगाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त कंटेनर को पकड़ लिया।

कंटेनर की जांच करने पर उसमें वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक संख्या में भैंस एवं भैंसा को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्ण तरीके से लोड कर ले जाते हुए पाया गया। उक्त कंटेनर से कुल 38 भैंस एवं भैंसा बरामद किए गए।
इसके बाद अग्रतर कार्रवाई के क्रम में पोखराहा चौक के पास एक अन्य कंटेनर को भी पकड़ा गया। इस कंटेनर में भी वाहन की क्षमता से अधिक संख्या में भैंस एवं भैंसा को क्रूरतापूर्ण तरीके से लोड कर ले जाया जा रहा था। दूसरे कंटेनर से कुल 35 भैंस एवं भैंसा बरामद किए गए।
इस प्रकार दोनों कंटेनरों से कुल 73 भैंस एवं भैंसा बरामद किए गए तथा तस्करी में प्रयुक्त दोनों कंटेनरों को जब्त कर लिया गया। मामले में दोनों कंटेनरों के चालकों सहित कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पता :-

  1. अजीम उम्र करीब 28 वर्ष पिता मगरूस अंसारी, ग्राम ताहरपुर द्वैम, थाना- मैनाठेर जिला मुरादाबाद उ०प्र०।
  2. मो० फरजान उम्र करीब 28 वर्ष पिता अरकान, ग्राम जलालपुर, थाना कुन्दरकी जिला मुरादाबाद उ०प्र०।
  3. तैमुरू कुरैशी उम्र 42 वर्ष पिता स्व० हनीफ ग्राम बगरू रोड, अमला टोली, थाना जिला लोहरदगा।
  4. मो० राजा उम्र 30 वर्ष पिता स्व० नसीम कुरैसी ग्राम नी रोड, कुरैसी मोहल्ला थाना जिला लोहरदगा
  5. इरसाद अंसारी उम्र 37 वर्ष पिता एनामुल अंसारी, ग्राम जुरिया, थाना जिला-लोहरदगा
  6. गुलजार अंसारी उम्र 37 वर्ष पिता स्व० वाहिद अंसारी ग्राम जुरिया, थाना+जिला लोहरदगा

बरामद सामानों की विवरणी :-

  1. कन्टेनर गाडी रजिस्ट्रेशन नं० UP 21 CT 6960
  2. कन्टेनर गाडी रजिस्ट्रेशन नं० NL 01L 1543
  3. भैंस एव भैंसा कुल 73

छापामारी दल

  1. राजेश यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पलामू।
  2. पु०अ०नि० कुलेश्वर महतो, सदर थाना।
  3. स०अ०नि० पंकज कुमार तिवारी, सदर थाना
  4. स०अ०नि० संजय कुमार दुबे, सदर थाना
  5. सदर थाना रिर्जव गार्ड एंव अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी का अंगरक्षक।

पुलिस अधीक्षक
पलामू

Leave a Reply