हरिहरगंज (पलामू )
दुर्गा पूजा को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पिपरा थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध शनिवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन गांवों में कार्रवाई की गई। पिठारी गांव में विभिन्न स्थानों से करीब 80 किलोग्राम जावा महुआ खजूरी में 15 लीटर तैयार महुआ शराब व 50 किलोग्राम जावा महुआ तथा गेरुआ में 50 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। बरामद शराब व जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया, साथ ही शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट किया गया। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कुल 180 किलोग्राम जावा महुआ और 15 लीटर शराब विनष्ट की गई है। अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में एएसआई ललन दास, कुमार नीरज के अलावा महिला पुलिसकर्मी सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

