लातेहार (झारखंड)
लातेहार शहर समेत आसपास के प्रखंडों में माता दुर्गा की पूजा आराधना पूरे विधि विधान परंपरा उत्साह ,श्रद्धा के साथ की जा रही है । माता ने सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। मां के दर्शन से भक्तगण भाव विभोर हुए तथा माता दुर्गे की जय जयकार लगाया पूजा पंडालों में बज रहे भक्ति गीत से चारों ओर उत्साह श्रद्धा का संचार हुआ है। लातेहार में सप्तमी के दिन भक्तों की काफी भीड़ देखी गई पूजा पंडालों में पुजारियों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया इधर चंदवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर ,थाना टोली शिव मंदिर , महुआमिलान रोल मंदिर , हरैया पूजा पंडाल, वन शक्ति देवी मंदिर ,कैला खाड़ , रामपुर दुर्गा पूजा मंदिर दुबे जी का गोला, बुध बाजार शिव मंदिर, समेत अनेक स्थान में पूरे विधि विधान से श्रद्धा के साथ मां दुर्गे की पूजा आराधना की गई। इधर मां नगर भगवती मंदिर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई नगर मंदिर में काफी दूर दराज से मां भगवती के दर्शन को लेकर श्रद्धालु पहुंचे।

