मेन बाजार नवयुवक सांस्कृतिक समिति का मनाया गया 59 वा वर्षगांठ

हरिहरगंज (पलामू)

मेन बाजार स्थित श्री दुर्गा मंदिर में गुरुवार की रात नवयुवक सांस्कृतिक समिति का 59 वा वर्षगांठ मनाया गया। समिति के सचिव विकास विश्वकर्मा तथा अध्यक्ष ओमप्रकाश अकेला ने पूजा अर्चना के बाद संयुक्त रूप से केक काटा। मालूम हो कि दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए 15 अक्टूबर 1967 को नवयुवक सांस्कृतिक समिति का गठन किया गया था। तब से अभी तक समिति द्वारा दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता रहा है। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा सफाई, रोशनी व्यवस्था सहित विभिन्न सेवा कार्य किया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य भोला गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, बल्लू बलराम,संतोष प्रजापति,राजू गुप्ता,रिंकू शौंडिक, ज्ञान प्रकाश, रामजी सिंह, विजय जायसवाल, विश्वदीप कुमार, बबलू कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply