सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

बारियातू (लातेहार)

प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारियातू में गुरुवार को सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें कक्षा अरुण से अष्टम तक के भैया-बहनों के परीक्षा परिणाम प्रकाशित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष राजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य जितेंद्र राम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती, ओम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य ने कराया। इसके बाद परीक्षा प्रमुख शशि कुमार सिंह ने सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की। सफल विद्यार्थियों को विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने पुरस्कृत किया।
कक्षा अरुण में पीयूष कुमार प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय और लवकुश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा उदय में आर्या कुमार प्रथम, पल्लवी कुमारी द्वितीय और वासु राज तृतीय रहे। कक्षा प्रभात में श्रुति कुमारी प्रथम, अभिराज कुमार द्वितीय और अभिनंदन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम में साक्षी कुमारी प्रथम, श्रेयांश कुमार द्वितीय और नैंसी कुमारी तृतीय रहीं। कक्षा द्वितीय में अर्पित कुमार प्रथम, अर्चित वैभव द्वितीय और शौर्य उरांव तृतीय रहे। कक्षा तृतीय में कश्यप प्रसाद प्रथम, अक्षत कुमार द्वितीय और कोमल कुमारी तृतीय रहीं।
कक्षा चतुर्थ में अनिशा कुमारी प्रथम, शौर्य कुमार गुप्ता द्वितीय और दिव्या कुमारी तृतीय रहीं। कक्षा पंचम में प्रियांशु कुमार प्रथम, अक्षत कुमार द्वितीय और सोनाक्षी कुमारी तृतीय रहीं। कक्षा षष्ठ में प्रिंस कुमार प्रथम, शिल्पा कुमारी द्वितीय और अनिकेत कुमार तृतीय रहे। कक्षा सप्तम में समृद्धि कुमारी प्रथम, नम्रता कुमारी द्वितीय और छोटी कुमारी तृतीय रहीं। कक्षा अष्टम में अंशु कुमारी प्रथम, बिक्की कुमार द्वितीय और उपेंद्र प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे।
मौके पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए सही रणनीति, निरंतरता और सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने तथा पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य एवं सभी आचार्य-आचार्याओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन शशि आचार्य ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया-बहन उपस्थित थे।

Leave a Reply