राधा कृष्ण ने पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर दिया योगदान

मेदिनीनगर (पलामू)

जामताड़ा व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण का स्थानांतरण पलामू जिला व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के रूप में किया गया है।बिदित हो कि पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनाने के बाद 22 सितम्बर 2026 से पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश का पद रिक्त था।पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के प्रभार में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम राज कुमार मिश्रा थे।39 वे प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर राधा कृष्ण ने सोमवार को योगदान दिया है।राधा कृष्ण को पलामू जिला व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर योगदान देने पर अधिवक्ताओ,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, मध्यस्त अधिवक्ता गण ने बधाई दी है।

Leave a Reply