हाइवा के धक्के से टोटो चालक गंभीर, रेफर

हरिहरगंज (पलामू )

थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 98 बेलौदर मोड़ के समीप रविवार की शाम हाइवा वाहन की चपेट में आने से टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टोटो चालक राकेश कुमार सिंह हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के बेलौदर मुहल्ला का निवासी बताया जाता है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से राकेश कुमार को सीएचसी केंद्र में ले जाया गया । जहां प्रथामिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । इस संबंध में थाना के एसआई भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाइवा और टोटो की टक्कर में टोटो चालक घायल हो गया है। हाइवा को जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply