दो नाबालिग लड़कियां घर से फरार, मामला दर्ज

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के घर से फरार होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर हरिहरगंज थाना में कांड संख्या 162/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों ने आवेदन में बताया है कि दोनों नाबालिग लड़कियां घर से नकदी और जेवरात लेकर घर से चली गई हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर प्रेम -प्रसंग सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच -पड़ताल करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा लड़कियों की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पूर्व भी थाना क्षेत्र से दो महिलाओं के घर से भागने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को शुक्रवार को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बरामद महिलाओं से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। एक साथ सामने आए ऐसे मामलों के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है और लापता नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस तत्परता से जुटी हुई है ।

Leave a Reply