हरिहरगंज- अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय कौवाखोह के छात्रों निकाली जागरूकता रैली, दिया स्वच्छता का संदेश

हरिहरगंज (पलामू )

स्वच्छ समाज के निर्माण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को कौवाखोह स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई । विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह निराला के अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ ही विद्यालय के शिक्षक व कर्मी शामिल हुए और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान हाथ में पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन से जुड़े आकर्षक स्लोगन वाली तख्तियां लिए बच्चों ने एनएच 98 सड़क किनारे से होते हुए कौवाखोह सहित आसपास पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। छात्रों ने लोगों को अपने घरों के पास साफ-सफाई रखने , प्लास्टिक का उपयोग घटाने , तथा सही तरीके से कचरा निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रैली में सहायक शिक्षक बिंदेश्वरी राम, परमानंद मेहता, पवन कुमार, विकास कुमार, विजय कुमार, वेदप्रकाश रजक, विशाल कुमार, नीलम कुमारी,प्रियम्वदा कुमारी , सुषमा लकड़ा, अमोद कुमार, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अरविंद भुईयां आदि शामिल थे।

Leave a Reply