हरिहरगंज (पलामू )
पिपरा प्रखंड में मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार (पलाश) झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया । इसमें पिपरा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के बैनर तले पूरे वर्ष की लेखा-जोखा पर चर्चा किया गया । कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पिपरा पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर योगेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी गौतम राज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुरारी प्रजापति ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया । बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सैंकड़ों महिलाऐं शामिल हुई । इस अवसर पर अंशु मिश्रा वार्ड सदस्य आनंद सिंह अध्यक्ष कविता देवी सचिव चिंता देवी सीएलएफ मैनेजर गीता देवी आईपीआरपी कंचन देवी सीसी धर्मपाल प्रजापति, अनीता देवी, प्रेमी देवी, प्रियंका देवी, सोनिया देवी, संयुक्ता देवी ,अजित ठाकुर अरमोद कुमार के अलावे जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाऐं शामिल थी ।

