हरिहरगंज में राष्ट्रीय नाई महासभा का जिला सम्मेलन संपन्न, सामाजिक एकजुटता से ही होगा समग्र विकास – आजाद गांधी

हरिहरगंज (पलामू)

नाई समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एकजुट होना जरूरी है। समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उक्त बातें नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी ने कही । वे शनिवार को हरिहरगंज के बिंदा रिसॉर्ट में राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने फीता काटकर सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की, जबकि संचालन पलामू जिला अध्यक्ष वचन ठाकुर ने किया। सम्मेलन में समाज को संगठित करने, सामाजिक एकजुटता मजबूत करने तथा शिक्षा-रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने झारखंड में केश कला बोर्ड के गठन, ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत करने, नाई समाज को सीएनटी एक्ट का लाभ देने, अनुसूचित जाति का दर्जा देने और आसान शर्तों पर बैंक ऋण उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की। कार्यक्रम को पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, प्रदेश अध्यक्ष डॉo सीके ठाकुर, डॉo अंजना गांधी, प्रीति राज, ट्रेड यूनियन प्रदेश अध्यक्ष विजय ठाकुर, डॉo उर्मिला ठाकुर और अधिवक्ता रामप्रवेश ठाकुर ने भी संबोधित किया। मौके पर बसपा नेता प्रमोद कुमार रवि, सपा नेता कमलेश कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष अरुंजय कुमार, मीडिया प्रभारी मंटू ठाकुर, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु ठाकुर, पुरूषोत्तम ठाकुर,सुधीर ठाकुर, रवि ठाकुर, केदारनाथ ठाकुर, हरि ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply