हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज प्रखंड के सुदूरवर्ती तूरी लंगुराही गांव में बिजली की बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव की पहल पर गांव में 200 केवीए क्षमता का नया विद्युत
ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
ट्रांसफार्मर चालू होते ही गांव में लो-वोल्टेज और बार-बार की लोड शेडिंग से हो रही परेशानी खत्म हो गई है। इससे ग्रामीणों में काफी हर्ष है। समाजसेवी अशोक कुमार यादव ने बताया कि गांव में कम वोल्टेज के कारण मोटर, पंखा और अन्य उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे थे। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजय कुमार सिंह यादव से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया था। विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया, जिसके बाद विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक संजय कुमार सिंह यादव का आभार जताया है। आभार जताने वालों में अशोक कुमार यादव, राजेश्वर यादव, रामराज यादव, युगेश यादव, मंजय यादव, विमलेश यादव, अजय यादव, लालमुनि, संतोष, रामनंदन, धनंजय, रामनारायण, लालू, रविन्द्र, सतेन्द्र, देवनंदन, मुकेश, बैजनाथ, दिलीप, मृत्युंजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं।

