गणपति पूजा में उमड़ा उत्साह, बच्चों ने की विधिवत पूजा-अर्चना

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत ब्लॉक रोड स्थित मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर परिसर में सोमवार को हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में गणपति पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूजा-अर्चना के दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। बच्चों ने पूजा की तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पूरे श्रद्धाभाव से भगवान गणेश की आराधना की।
पंडित विनय कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उन्होंने भगवान गणेश के पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी शुभ कार्य से पूर्व भगवान गणेश की पूजा करने से कार्य निर्विघ्न संपन्न होता है। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में कोचिंग सेंटर के बच्चों सहित आसपास के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा को सफल बनाने में मुख्य रूप से सिद्धार्थ राज, हर्षित कुमार, रविन्द्र कुमार, हर्षित गुप्ता, श्रेयांश कुमार, राकेश कुमार यादव, अंश कुमार, प्रियांशु कुमार, यश कुमार ,वरदान कुमार, लल्लू कुमार का अहम योगदान रहा

Leave a Reply