मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर JHAROTEF पलामू ने जताया गहरा शोक

मेदिनीनगर (पलामू)

झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। कार्डियक अरेस्ट के बाद उपचार के दौरान उनका निधन हुआ। वे नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इस दुखद घटना पर JHAROTEF पलामू के जिला अध्यक्ष मनोज मेहता ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि—

“सुदिव्य कुमार सोनू जी का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में संघर्ष, जनसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल कायम की। उनका अचानक चले जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है। उनके निधन से झारखंड ने एक कर्मठ और संवेदनशील जननेता को खो दिया है।”

श्री मेहता ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड के सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं स्वास्थ्य बीमा योजना चाइल्ड केयर लीव लागू कराने में दिया गया योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा। JHAROTEF पलामू परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं उनके साथियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

“भावभीनी श्रद्धांजलि।
अंतिम जोहार।”

मनोज मेहता
जिला अध्यक्ष, JHAROTEF पलामू

Leave a Reply