हरिहरगंज- शिक्षक दिवस पर सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के तीन शिक्षक हुए सम्मानित

हरिहरगंज ( पलामू )

शिक्षक दिवस के अवसर पर पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने हरिहरगंज के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में डॉo राजकुमार को शिक्षा में नवाचार के लिए डॉo कन्हैया प्रसाद सिंह को प्रेरणा विकास प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए तथा डॉ(o राजीव सिंह को इंस्पायर मानक अवार्ड एवं विज्ञान शिक्षण में उत्कृष्ट कार्य हेतु उपायुक्त ने तीनों शिक्षकों को शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही डॉo राजकुमार को पन्द्रह हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉo अजय प्रसाद राय ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण है। शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और निष्ठा ने विद्यालय का नाम रौशन किया है।

Leave a Reply