विद्यालय में तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का हुआ समापनखेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम – प्राचार्य रवि कुमार

हरिहरगंज (पलामू )

पिपरा प्रखंड के प्रोजेक्ट धनमानी प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का रविवार को उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियो ने दौड़, फुटबॉल , कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रस्साकशी, क्रिकेट सहित अन्य खेलों के साथ ही योग, आसन व पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया । वहीं तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रथम सोपान में खेलेगा भारत,जीतेगा भारत विषय पर आधारित खेल और स्वास्थ्य पर निबंध प्रतियोगिता में भी स्कूल के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। इसके उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार यादव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग एवं संघर्ष करने की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक कुंदन कुमार, सत्येन्द्र कुमार शर्मा, ब्रह्मदेव यादव, अजय कुमार, मिनी कुमारी, अजीत कुमार, ललन राम , भवेश कुमार पाठक, वोकेशनल शिक्षक अमित कुमार, साबिर अंसारी , राजन कुमार , जितेंद्र कुमार , अनिल राम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply