बारियातू (लातेहार)
बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में शनिवार को मंडल स्तरीय संयोजक सहसंयोजकों का बैठक संपन्न। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने किया जबकि मंच का संचालक सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधानसभा प्रभारी रामदेव सिंह,एवं कार्यक्रम संयोजक जिला परिषद सदस्य बालूमाथ पुर्वी प्रियंका देवी ने उपस्थित भाजपाईयों को सम्बोधित करते हुए कहा की पार्टी ने हम सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए 400 पार सीट जीताने का लक्ष्य दिया है।हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में मोदी जी के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है और इस बार भारी बहुमत से चतरा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को 4 लाख वोट से जिताना है।
वहीं कार्यक्रम में महामंत्री त्रिवेणी साव,निरंजन राम, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, किशोर प्रसाद, किशोर साव, गोपाल केशरी, मंत्री गोपाल यादव, जिला परिषद सदस्य रमेश राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष निलु सिंह, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष देवनंदन प्रसाद ने भी कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए जित का मंत्र दिया। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं 9 शक्ति केंद्र के संयोजक एवं सह संयोजक धीरज राणा, नवीन सिन्हा, ब्रजमोहन राम, राम कुमार प्रसाद, रुपेश कुमार,युवा मंडल अध्यक्ष संदीप केशरी,सोनू प्रजापति, राजन यादव,कमल प्रजापति, आदित्य साव, दिलीप सिंह, खैंटा तुरी,अजय गंझू कामख्या यादव, शिवमंगल सिंह, सीलवंत सिंह, संजीत कुमार, गणेश गंझू सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।