सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब गांव निवासी सरयु राम का 28 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार की पटना के एक निजी हास्पिटल में मौत हो गई। शुक्रवार के देर शाम मृतक का शव घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी व दोनों बच्चों सहित परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। मालूम हो कि पेशे से चालक सुधीर कुमार दो दिन पहले 26 अगस्त की रात सीमावर्ती बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना अंतर्गत दोस्ताना होटल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज पटना स्थित निजी हास्पिटल में चल रहा था। युवक के असमायिक निधन पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन पंचायत के मुखिया जितेंद्र पासवान सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना जताई है।

Leave a Reply