मेदिनीनगर ( पलामू)
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने सफेद रंग की Swift Dzire कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें डिक्की और आगे की सीट के नीचे छिपाकर गांजा रखा गया था। मौके से दो मोबाइल और दो नंबर प्लेट भी बरामद हुए।
पुलिस ने मामले में सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू (25) और शम्भू कुमार यादव (30), दोनों ग्राम झाबर, सतबरवा को गिरफ्तार किया है। मामले में सतबरवा थाना में कांड दर्ज कर NDPS Act सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

