मेदिनीनगर (पलामू)
25 अगस्त 2026: पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री किशोर कौशल ने मंगलवार को बरवाडीह थाना का निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री किशोर कौशल ने थाना परिसर, कार्यालय एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना में संधारित अभिलेखों, लंबित मामलों तथा पुलिसिंग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की बात कही।
इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उन्होंने अनुशासन, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने की नसीहत दी तथा बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
निरीक्षण के दौरान एस.डी.पी.ओ. श्री बिरेंद्र कुमार राम, थाना प्रभारी पुoअoनिo अनुराग कुमार एवं अन्य पदस्थापित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

