समाजसेवी की माता के श्राद्धकर्म में नबीनगर विधायक सहित कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

हरिहरगंज (पलामू )

पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पोलदा ग्राम निवासी समाजसेवी प्रिंस प्रताप सिंह की 65 वर्षीय माता कस्तूरी देवी के निधन के बाद सोमवार को श्राद्ध कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बिहार के नबीनगर क्षेत्र के विधायक चेतन आनंद सहित विभिन्न दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित गणमान्य लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय कस्तूरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही गहरी संवेदना प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना किया। इससे पहले दिवंगत कस्तूरी देवी के पति जितेंद्र कुमार सिंह व उनके स्वजनों के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में अरुण कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, ब्रजेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, रंजीत बहादुर सिंह, झामुमो जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, विनोद सिंह, गुड्डू सिंह छोटू सिंह पंकज सिंह फुटूक सिंह, लाल बाबू सिंह,गौतम राज, संदीप प्रकाश ,महेंद्र सिंह, कान्हा सिंह, मृत्युंजय सिंह, रणधीर सिंह, बब्लू सिंह, डा0 एसपी वर्मा, गंगा जायसवाल, उदय सिंह ,राम‌उदगार सिंह, सुजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply