हरिहरगंज (पलामू)
पिपरा प्रखंड अंतर्गत सरैया पंचायत के बुढ़रोंधा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में कुछ ग्रामीणों द्वारा गाय और बकरी बांधे जाने से गंदगी का अंबार लग गया है। इससे उठ रही दुर्गंध के कारण विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही शिक्षकों को भी शैक्षणिक कार्य के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से विद्यालय परिसर में मवेशी नहीं बांधने का आग्रह किया गया था, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ ही लिखित शिकायत स्थानीय थाना को भी दी गई है ।शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय परिसर में मवेशी बांधने के कारण काफी गंदगी फैल गई है, जिससे दुर्गंध के साथ अन्य परेशानियां भी उत्पन्न हो रही हैं। इसका प्रतिकूल असर बच्चों की उपस्थिति पर भी पड़ रहा है।

