हरिहरगंज (पलामू )
सतगावां स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हरिहरगंज में राखी बनाओ प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना से हुई। प्रतियोगिता में 19 भैया बहनों ने भाग लिया तथा अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अपने सुंदर और आकर्षक राखी का निर्माण किया। निर्णायक मंडली में नीलिमा मेहता, कशिश कुमारी एवम सलोनी कुमारी ने निर्णय दिया। प्रथम आरोही कुमारी, द्वितीय साक्षी कुमारी तथा तृतीय अमीषा कुमारी तीनो प्रतिभागी कक्षा सप्तम की छात्रा को ट्रॉफी एवं शेष को मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद ने बताया प्रत्येक वर्ष विद्या भारती योजना के अंतर्गत बच्चों में प्रतिभा को उजागर करना एवं कौशल विकास की दृष्टि से इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बच्चों को आत्मनिर्भर एवं सर्वांगीण विकास कराना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम के प्रमुख हंसराज गुप्ता के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इसमें संजय कुमार सिंह मोहन ठाकुर प्रियंका कुमारी तान्या कुमारी सलोनी कुमारी सोनम कुमारी कोमल कुमारी विभा कुमारी का सहयोग सराहनीय रहा।

