हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत सेविका के साथ मारपीट कर मोबाइल व चैन छिनने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता किरण कुमारी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना को दिए आवेदन के अनुसार, 15 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे किरण कुमारी भगत तेंदुआ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में झंडोतोलन कार्यक्रम से संबंधित कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसके पति सुजीत कुमार एवं ससुर अर्जुन पासवान वहां पहुंचे और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान महिला का मोबाइल फोन और गले की चैन छिनकर दोनों वहां से चले गए तथा धमकी दी। आवेदन में किरण कुमारी ने यह भी आरोप लगाया है कि अर्जुन पासवान पूर्व में भी उसके साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दे चुके हैं । तीन दिन पहले विभागीय कार्य करने के दौरान भी उसके पति सुजीत कुमार और ससुर अर्जुन पासवान द्वारा सरकारी दस्तावेज छिनने का भी प्रयास किया गया था। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कांड संख्या 144/2026 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है ।

