JHAROTEF की बैठक मेंजिला एवं प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन एवं सहायक आचार्य के स्वागत समारोह पर विचार विमर्श

मेदिनीनगर (पलामू)

रविवार को JHAROTEF जिला इकाई पलामू की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय मेदिनीनगर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मनोज मेहता द्वारा की गई।

बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से जिला एवं प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन , संगठन की मजबूती , तथा सहायक आचार्य के स्वागत समारोह तथा सदस्यता अभियान जैसे विषय शामिल रहे।

बैठक के मुख्य निर्णय इस प्रकार रहे:

  1. जिला कमिटी की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित की जाएगी।
  2. सहायक आचार्यों के सम्मान एवं स्वागत हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  3. सभी प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने हेतु सक्रिय पहल की जाएगी।
  4. जिला कमिटी के अंतर्गत उप-समितियों का गठन किया जाएगा।
  5. अगली बैठक दिनांक 30/08/2026 (रविवार) को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
    6, सदस्यता अभियान की शुरुआत।

बैठक में उपस्थित सदस्यगण (नाम एवं पद):

  • श्री मनोज मेहता – जिला अध्यक्ष
  • श्री राम उपेन्द्र पाण्डे– जिला कोषाध्यक्ष
  • श्री दीपक कुमार – वरीय उपाध्यक्ष
  • श्री रामशरण कुमार – सचिव (मनातू)
  • श्री संजय कुमार चौधरी – जिला मीडिया प्रभारी
  • श्री सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता –
  • श्री संजय कुमार – जिला उपाध्यक्ष
  • श्री ओम कुमार – प्रखंड अध्यक्ष ( तरहसी)
  • श्री ऋषिकेश कुमार – सदस्य (TGT) पांकी
  • श्रीमती रोहिणी सिंह – जिला प्रवक्ता
  • डॉक्टर पुष्पलता महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा

बैठक की कार्यवाही एवं उपस्थिति का सत्यापन संबंधित पदाधिकारियों के हस्ताक्षर (दस्तखत) द्वारा किया गया, जो आधिकारिक अभिलेख के रूप में संलग्न है।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

जारीकर्ता:
मीडिया प्रभारी, JHAROTEF पलामू
(झारखंड)

Leave a Reply