80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण।

मेदिनीनगर (पलामू)

15 अगस्त 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक के संयुक्त कार्यालय भवन परिसर में प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जिसमें बि. सी. सी. मिशन हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का संचालन किया गया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

समारोह में पुलिस उप-महानिरीक्षक, उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे। पूरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply