लातेहार- लगातार बारिश से कई गांव जलमग्न, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

बरवाडीह (लातेहार)

लगातार हो रही बारिश से प्रखंड के कई मोहल्लों और गांवों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई घरों में पानी घुसने से दर्जनों परिवार प्रभावित हुए हैं, वहीं खेतों में पानी भर जाने से किसानों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। आपदा की स्थिति को देखते हुए विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन की टीम ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, एसडीपीओ वीरेंद्र राम, सीओ लोकेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह और सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थिति का आकलन किया तथा लोगों से जानकारी ली। वहीं, लगातार बारिश के कारण सड़कों, पुल-पुलिया को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विधायक के निर्देश पर इंजीनियरों की टीम भी बरवाडीह पहुंचकर जांच करेगी।

Leave a Reply