हरिहरगंज ( पलामू)
हरिहरगंज क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति मे सुधार को लेकर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश प्रसाद से मुलाकात की । इस दौरान प्रखंड क्षेत्र स्थित स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, शिक्षकों के खाली पदों को भरने और पठन-पाठन का स्तर बेहतर करने पर चर्चा हुई। वहीं उन्होंने हरिहरगंज के उत्क्रमित हाई स्कूल खड़गपुर को प्लस टू उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने की मांग की । कहा कि आसपास में प्लस टू स्कूल नहीं होने से खड़गपुर पंचायत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को हाई स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है।

