हरिहरगंज- स्थानीय वाहन मालिकों से FASTag पास लेने की अपील

हरिहरगंज (पलामू)

प्रखंड क्षेत्र के कौवाखोह स्थित हरिहरनाथ टोल प्लाजा पर स्थानीय निजी चार पहिया वाहन मालिकों के लिए मासिक FASTag पास की सुविधा उपलब्ध है। टोल प्लाजा के प्रबंधक धीरज पांडेय ने बताया कि पात्र स्थानीय निजी चार पहिया वाहन मालिक ₹360 प्रतिमाह की राशि देकर मासिक FASTag पास का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा निजी गैर-वाणिज्यिक चार पहिया वाहनों के लिए निर्धारित नियमों के तहत उपलब्ध है। इच्छुक वाहन मालिक निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपने वाहन के FASTag पर मासिक पास की सुविधा ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि NHAI के नियमों के अनुसार मासिक पास की योजना टोल प्लाजा के आधार पर निर्धारित होती है और FASTag पर इसे कॉन्फिगर किया जा सकता है। टोल प्लाजा प्रबंधन ने स्थानीय वाहन मालिकों से अपील की है कि वे मासिक पास से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया की जानकारी हरिहरनाथ टोल प्लाजा के कार्यालय से प्राप्त कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply