उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी, जिला अनाबद्ध निधि के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न…

लातेहार (झारखंड)

सोमवार को उपायुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों, जिला अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त को डीएमएफटी के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया।
समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कार्य की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके आलावे उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयवधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी श्री समीर कुल्लू के द्वारा उपायुक्त महोदय को जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया।
बैठक में उपायुक्त ने कार्य प्रगति, गुणवत्ता, भौतिक उपलब्धि तथा वित्तीय व्यय की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी श्रीमती मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी श्री समीर कुल्लू, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply